ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में भाजपा द्वारा निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा के पोस्टर का किया विमोचन

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा जनसंवाद कार्यालय पर पोस्टर विमोचन किया गया।भारतीय जनता पार्टी टोंक द्वारा तिरंगा यात्रा 20 मई को प्रातः 11 बजे भूतेश्वर महादेव मन्दिर से घंटाघर तक निकाली जायेगी। तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति का संदेश दिया जाएगा। भाजपा नेताओं ने ऑपरेशन सिंदूर को भारतीय सेना की रणनीतिक क्षमता और साहस का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना की वीरता के प्रति सम्मान प्रकट करने का माध्यम हैं। तिरंगा यात्रा के माध्यम से आमजन को यह संदेश दिया जाएगा की भारत अब आतंकवादियों को उसी की भाषा में जवाब देने में सक्षम है। इस अवसर पर जिला संयोजक तिरंगा यात्रा प्रभु बाडोलिया, पूर्व जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, शैलेन्द्र चौधरी, प्रधान काबरा, नीलिमा आमेरा, राधेश्याम चांवला, धर्मराज गुर्जर, सुरेश काचरिया, बबलू टैंकर, विष्णु चांवला, शम्भू शर्मा, रविन्द्र कुमावत, सहदेव गुर्जर सहित अन्य मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!