झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा धर्म पूछकर की गई निर्दोष हिंदू पर्यटकों की हत्या के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर ऐयरस्ट्राइक कर 9 आतंकवादी अड्डों को नष्ट कर सो से अधिक आतंकवादियों को मार गिराने की सैन्य कार्यवाही की प्रसन्नता को लेकर भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व मण्डल अध्यक्ष राकेश सहल की अगुवाई में जोशी गट्टा चौक में आतिशबाजी के साथ मिठाईयां बाँटकर जश्न मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जयकारो सहित जमकर नारेबाज़ी की। इस अवसर पर ललित जोशी ने कहा कि पहलगाम घटना को लेकर देश का प्रत्येक नागरिक दुःखी एवं आक्रोशित था। पाकिस्तान में ऐयरस्ट्राइक कर आतंकवादियों को मार गिराकर मोदी ने देशवासियों के घाव पर मलहम लगाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना ने देश को विश्वभर में गौरवान्वित किया है। आज विश्व जान गया है कि भारत को आँख दिखाने वालों को भारत घर में घुसकर मारना जानता है। इस मौके पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष गणेश तिवाड़ी, सोशियल मीडिया जिला संयोजक चंद्रप्रकाश शुक्ला, मण्डल महामंत्री विजय शंकर जोशी, उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी, कोषाध्यक्ष लोकेश अग्रवाल, उमाशंकर महमिया, अशोक जोशी, नवल जोशी, सुरेंद्र पंसारी, अनिल जोशी, चंद्रप्रकाश जोशी, नरेंद्र शर्मा, दीपक जोशी, अंकित जोशी, अमित पांडे, हरिकिशन शुक्ला, ललित जोशी, सौरभ जोशी, रतन चारणवासिया, दिनेश जोशी, अशोक उदयपुरिया, अजय ढाणीवाला, विनोद बियाला, गोपी पुजारी, कुंदन जोशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
भारतीय सेना के पाकिस्तान में ऐयरस्ट्राइक की सफलता पर भाजपा ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न
By -
May 07, 2025
0
Tags: