विष्णु शर्मा काजड़ा को अटल भाजपा सहयोगी मंच का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

AYUSH ANTIMA
By -
1 minute read
0
ads banner

पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अटल भाजपा सहयोगी मंच ने आज विष्णु शर्मा काजड़ा को उनकी कार्यशैली से प्रभावित होकर संगठन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  वेद पाण्डेय द्वारा राष्ट्रीय कोर कमेटी की गरिमामयी अनुशंसा पर की गई। विष्णु शर्मा की नियुक्ति पर संगठन ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि, "हमें पूर्ण विश्वास है कि शर्मा के कुशल नेतृत्व में मंच एक नई ऊर्जा, दिशा और सशक्तिकरण की मिसाल प्रस्तुत करेगा।" इस अवसर पर मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद पाण्डेय एवं राष्ट्रीय नियुक्ति प्रभारी प्रमोद यादव द्वारा शर्मा को नियुक्ति पत्र सौंपा गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। विष्णु शर्मा ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया और आश्वस्त किया कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वो पूरी ईमानदारी से निर्वहन करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर शर्मा को  क्षेत्रवासियो और उनके मित्रो व परिवारजनो ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की व मिठाई बांटी गई।
ads banner

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
Today | 17, June 2025