वाहनों को रोककर लाईटे की बंद, अज्ञात वाहन ने बाईक के मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल

AYUSH ANTIMA
By -
0

निवाई (लालचंद सैनी): बुधवार की रात को ललवाडी चौराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर थानाधिकारी रामजीलाल बैरवा मय जाब्ते घटनास्थल पर पहुंचकर 108 एंबुलेंस से दोनों घायलों को निवाई उप जिला अस्पताल मे भर्ती करवाया। दोनों घायलों की जेब से कोई भी शिनाख्ती कागज नहीं मिलने पर पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। गुरुवार की सुबह एएसआई राजेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक में घायल की पहचान की। उपचार के दौरान एक युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक की शव को उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। गुरुवार की सुबह अहिंसा सर्किल पर चौहटी पर कार्य करने वाले कारीगर मजदूरों से उनके फोटो दिखाकर जानकारी जुटाई। मृतक की पहचान मनराज पुत्र जगदीश मीणा उम्र 30 वर्ष निवासी मंडालिया थाना बनेठा के रूप में हुई। वहीं घायल नेहनूलाल पुत्र लादूलाल बैरवा उम्र 25 वर्ष निवासी दोताना थाना पीपलू के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी। परिजनों के निवाई उप जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक व घायल दोनों युवक आरसीसी छत की शेटरिंग का कार्य करते थे। काम को पूरा करके अपने गांव जा रहे थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!