विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025: वैज्ञानिकों ने उन्नत खेती के साथ प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली (रमेश बंसल मुन्ना): शनिवार को ग्राम पवाना अहीर, कुजोता, गोरधनपुरा में विकसित कृषि संकल्प अभियान आयोजित किया गया। जिसमें कृषि विज्ञान केन्द्र गोनेड़ा व कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों को विभिन्न प्रकार की जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केन्द्र गोनेड़ा के वैज्ञानिक डॉ.रामप्रताप यादव ने खरीफ फसलों की बुवाई, किस्म तथा उन्नत खेती की जानकारी दी। साथ ही मृदा नमूना व मृदा स्वास्थ्य कार्ड की जानकारी दी तथा मृदा की दशा सुधारने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जल संरक्षण व नैनो यूरिया के प्रयोग को बढ़ावा दिया। कृषि विभाग कोटपूतली के उप निदेशक रामजीलाल यादव ने कृषि विभाग की खेत तलाई, तारबंदी, कृषि यंत्र आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। तथा किसानो को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। पशुपालन वैज्ञानिक डॉ. प्रवीण ने पशुओं की विभिन्न नस्लो, पशुओं में होने वाले रोग और उनसे बचने के उपाय, सर्दी, गर्मी में पशुओं की देखभाल आदि जानकारी दी। डॉ.रेनु गुप्ता ने प्राकृतिक खेती के उत्पादों तथा मधुमक्खी पालन के बारे में जानकारी दी। राकेश कुमार बैरवा ने कार्यक्रम संचालन में तकनीकी सहयोग किया। इस दौरान उद्यान विभाग के अधिकारी नरेश सैनी ने उद्यान विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस दौरान ओमप्रकाश यादव, सुरेश यादव, मक्खन मीणा, ममता यादव समेत करीब 715 किसान मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!