रात 12 बजे मंदिर तोड़ना अमानवीय कृत्य: शकुंतला रावत

AYUSH ANTIMA
By -
0


बानसूर (रमाकान्त शर्मा): पूर्व उद्योग मंत्री शकुंतला रावत शुक्रवार को एक दिवसीय बानसूर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहीं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत की। मीडिया से रूबरू होते हुए पूर्व मंत्री रावत ने रामपुर के समीप सरिस्का वन क्षेत्र में रातों-रात मंदिर में बुल्डोजर चलाने को लेकर कहा कि प्रशासन द्वारा आधी रात में 12 बजे मंदिर को तोड़ा गया यह अमानवीय घटना है। यह मंदिर लोगो की आस्था का केन्द्र था। एक तरफ भाजपा मंदिर के नाम पर चुनाव जीतती है और दूसरी तरफ मंदिरों को तोड़ने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वहां दुर्गा माता का मंदिर कई दशकों पुराना है। वहां ग्रामीण कोई कब्जा नहीं कर रहे थे। वहां एक संत रहते हैं और मंदिर में पुजा पाठ करते हैं लेकिन ऐसी तानाशाही प्रशासन को नहीं करनी चाहिए। निर्दोष लोगों को पुलिस प्रशासन उठा रहा है। भाजपा की सरकार में मंदिर तोड़ना अमानवीय घटना है। आप कही भी देख लो तपस्वी संत और मंदिर जंगलों में मिलेंगे, और यहां तो कई दशकों पुराना मंदिर है। अगर तोड़ना ही था तो दिन में तोड़ते, लेकिन प्रशासन ने रात को 12 बजे निर्माणधीन मंदिर को जेसीबी मशीन से तोड़ा है, यह मानवता का काम नहीं है। गांव की महिलाएं और पुरुष गांवो में नजर नहीं आ रहे है। प्रशासन निर्दोष लोगों को उठाकर ला रहा है और करीब 150 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने वन विभाग के डीएफओ और पुलिस प्रशासन से मुलाकात कर ग्रामीणों के बीच सामंजस्य बैठाने की अपील की है। 

 *यह था मामला* 

रामपुर के समीप सरिस्का वन क्षेत्र में देवरा चौकी के पास दशकों पुराने दुर्गा माता मंदिर पर एक हॉल की छत का निर्माण किया जा रहा था। इसी दौरान वन विभाग की टीम निर्माण कार्य को रुकवाने गई थी लेकिन वन विभाग की टीम ओर ग्रामीणों में हाथापाई हो गई, जिसमें वन विभाग के तीन कर्मचारियों को चोट आई थी, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने 15 नामजद सहित 150 अन्य ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था।

 *इनका यह कहना* 


* ग्राम पंचायत कल्याणपुरा में करीब 500 साल पुराना मंदिर बना हुआ था। उसी में श्रद्धालुओं की छाया की व्यवस्था करने के लिए हॉल का निर्माण करवाया जा रहा था लेकिन वन विभाग द्वारा बिना कोई नोटिस दिए रात को ही निर्माणाधीन हाॅल पर बुलडोजर चला दिया गया। अगर मंदिर अवैध था तो दिन में क्यों नहीं तोड़ा गया।
    
*रामवतार मीणा, पूर्व सरपंच* 

* मैं इस पूरे प्रकरण की जानकारी लूंगा कि क्या प्रकरण है। भाजपा सबका साथ, सबका विकास के मंत्र व राष्ट्रवादी सोच के साथ देश के विकास के लिए समर्पित है। मामले की पूरी जानकारी ली जाएगी।
    
*जवाहर सिंह बेढ़म, गृह राज्य मंत्री*

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!