झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिला मुख्यालय स्थित पीरू सिह सर्किल पर भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारी लाल सैनी की अध्यक्षता में वक्फ सुधार कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री अशोक सैनी रहे व विशिष्ट अतिथि के रूप में मदरसा बोर्ड के पूर्व चैयरमैन हिदायत खान धौलिया, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, झुंझुनूं नगर परिषद् के पूर्व सभापति खालिद हुसैन, जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम के संयोजक सरजीत चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा बगड़, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह काली पहाड़ी थे। इस अवसर पर बोलते हुए अशोक सैनी ने कहा कि वक्फ बोर्ड में दान की हुई जमीन को समाज के हित में काम लेना चाहिए जबकि वक्फ बोर्ड ने केवल गरीब मुसलमानो के साथ अन्याय किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों को केवल वोट बैंक के काम में लिया है। 2000 एकड़ जमीन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दबा रखी है। कांग्रेस ने देश का बंटाधार कर दिया। कांग्रेस ने देश को दो वर्गो में बांटकर आपस में लड़ाया। विपक्ष ने CAA कानून का भी भ्रम फैलाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदैव अल्पसंख्यक समाज के हित के लिए कार्य किया। उज्जवला योजना व आवास योजना में सबसे ज्यादा मुस्लिम समाज को फायदा हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने सबका साथ सबका विकास का रास्ता दिखाया। वक्फ बोर्ड बिल के संशोधन से मुस्लिम युवाओं को रोजगार मिलेगा, सभी का विकास होगा। सभी मुस्लिम विद्वानों को चाहिए कि मुसू बस्तियों में जाकर जन जागरण करना चाहिए। जिलाध्यक्ष बनवारी लाल सैनी, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, हिदायत खा धोलिया ने भी विचार रखे। संचालन सरजीत चौधरी ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन गोविन्द सिंह राठौड़, जिला मंत्री सुनीता स्वामी, महेंद्र चंदवा, जिला संयोजक सोशल मीडिया चंद्र प्रकाश शुक्ला, पार्षद विजय कुमार सैनी, संजय मोरवाल, जय प्रकाश चौधरी, युवा मोर्चा महामंत्री कपिल सोनी, अल्पसंख्यक मंडल अध्यक्ष खलील सिलावट एवं भाजपा के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
3/related/default