भगवान श्री परशुराम अवतरण महोत्सव बुधवार को

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली (रमेश बंसल मुन्ना): क्षेत्र में भगवान श्री परशुराम अवतरण महोत्सव का आयोजन बुधवार को बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ किया जायेगा। इस मौके पर तहसील ब्राह्मण सभा एवं नगर ब्राह्मण समाज के संयुक्त तत्वाधान में भगवान परशुराम मंदिर प्रबंध कमेटी द्वारा अक्षय तृतीया 30 अप्रैल, बुधवार को भगवान श्री परशुराम अवतरण महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर बुधवार प्रात: 07 बजे जलाभिषेक, अनुष्ठान एवं पूजा की जायेगी। जिसके बाद प्रात: 08 बजे से भगवान श्री परशुराम की विशाल शोभा यात्रा कस्बे के विभिन्न मुख्य मार्गो से बड़े ही धूमधाम के साथ निकाली जायेगी। वहीं दोपहर 11 बजे भोग आरती करने के बाद पंगत प्रसादी का आयोजन किया जायेगा। भगवान परशुराम मंदिर प्रबंध कमेटी अध्यक्ष हरिशंकर शर्मा, तहसील ब्राह्मण सभा अध्यक्ष नवरत्न शर्मा व नगर ब्राह्मण समाज अध्यक्ष एड.बजरंग लाल शर्मा ने जानकारी देते हुये बताया कि आयोजन की तैयारियों जोरों पर है। बुधवार को भगवान श्री परशुराम अवतरण महोत्सव बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!