झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): विप्र सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश बसावतिया ने बताया कि तीर्थ क्षेत्र लोहागर्ल धाम से 51 मातृ शक्ति द्वारा जल कलश उठाकर मुक्तेश्वर महादेव आनंदगिरी आश्रम मे जलाभिषेक किया जायेगा। 27 अप्रेल अमावस्या तिथि दोपहर 12.15 बजे दोपहर कार्य सम्पन्न विधी विधान से सम्पन्न होगा। इस धार्मिक आयोजन मे मुख्य अतिथि के रूप में राम अवतार मीणा जिला कलेक्टर की गरिमामय उपस्थिति रहेंगी। विप्र सेना के जिलाध्यक्ष गुलझारी लाल शर्मा व समस्त कार्यकारिणी को ये सारा कार्यक्रम शहर के गणमान्यजनों की गरिमामय उपस्थिति मे आनंद गिरी महाराज के आश्रम मे सम्पन्न होगा। बसावतिया ने आगे कहा कि इस अवसर पर मूक बधिर बच्चों व दिव्यांगो का भी सम्मान किया जाएगा।
3/related/default