नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री राजेन्द्र महतो के नेतृत्व में पहलगाम घटना की दिवगंत आत्मा को भावपूर्व श्रद्धांजली

AYUSH ANTIMA
By -
0


काठमाण्डौ/जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच संरक्षक, पूर्व उप प्रधानमंत्री नेपाल राजेन्द्र महतो, अध्यक्ष राष्ट्रीय मुक्ति पार्टी नेपाल के सानिध्य में भारत के जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रेल को हुए आतंकवादी हमले पर गहरा दुःख करते हुये मंच द्वारा दिवंगत आत्माओ को 
भावभीनी श्रद्धांजलि का कार्यक्रम रखा गया। मुख्य सलाहकार डॉ.कुलदीप प्रसाद शर्मा एडवोकेट ने बताया कि राष्ट्र के मस्तक पर आतंकी हमला जान गंवाने वाले 26 नागरिक सुमित परमार गुजरात, यतेश परमार गुजरात, शैलेश कलाढिया गुजरात, शुभम् द्विवेदी उत्तर प्रदेश, तागे हैलियांग अरूणाचल प्रदेश, नीरज उद्यवानी जयपुर, संदीप न्यूपाने नेपाल, विनय नखाल हरियाणा, वितान अधिकारी पश्चिम बंगाल, समीर गुहा पश्चिम बंगाल, मनीष रंजन बिहार, प्रशांत सतपथी ओडिशा, आदिल हुसैन जम्मू कश्मीर, विनेश मिरानिया छत्तीशगढ़, अतुल मोने महाराष्ट्र, संजय लेले महाराष्ट्र, मंजू नाथ राव कर्नाटक, मचूसूदन सोमिसेट्टी कर्नाटक, भरत भूषण कर्नाटक, एन रामचन्द्रन केरल, सुशील नाथा नियल मध्य प्रदेश, जे. सचनंद्रा मोली कर्नाटक, को स्तुभ गन बोटे महाराष्ट्र, संन्तोष जग्दाले महाराष्ट्र, हेमन्त जोशी महाराष्ट्र, दिलिप डेसले महाराष्ट्र को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजली में आतंकवादी कृत्य की कड़ी निंदा की गई, नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री राजेन्द्र महतो ने श्रद्धांजलि में दिवंगत आत्मा को अपनी भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित करते हुये शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की गई, घायलो के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की गई। संयोजक विश्व रत्न महावीर प्रसाद टोरड़ी विशिष्ठ सलाहकार महामहिम प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल ने कहा कि आतंकवाद की कोई जाती, धर्म या राष्ट्र नहीं होता, ऐसा जघन्य कृत्य कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता। श्रद्धांजली में रॉयल भूटान के पूर्व आर्थिक मंत्री लोकनाथ शर्मा ने कहा कि आतंकी हमला सम्पूर्ण मानव सभ्यता को नष्ट करना है। आतंकवाद से लड़ने के लिए पूरी दुनिया को एक साथ आने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच भारत सरकार से आग्रह करता है कि ऐसी आपराधिक घटनाओ से जरा भी विचलित हुए बिना आगे बढे, पूरा विश्व इस दुःखद स्थिति में भारत के साथ अपनी एक जुटता व्यक्त करना चाहता है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!