निवाई (लालचंद सैनी): भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि देश में भाजपा के अतिरिक्त सभी राजनैतिक दल व्यक्ति वादी हैं, जबकि भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है। जहां केवल देश की जनता और देश हित की बात होती है। भाजपा सभी समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अंबेडकर महान प्रतिभाशाली व्यक्ति थे, जिनसे कांग्रेस डरती थी। कांग्रेस ने अंबेडकर को कभी आगे नहीं बढऩे दिया जबकि भाजपा ने ऐसे महान व्यक्ति के नाम पर पंचतीर्थ बनाया है। उन्होंने कहा कि देश की संसद ने मुस्लिम समाज के हितों को ध्यान में रखते हुए वफ्फ बोर्ड बिल बनाया है, जिससे गरीब मुस्लिम आगे बढेगा। उन्होंने कहा कि कश्मीर आंतकी हमले से आज पूरा देश गुस्से में है। हम सबको मिलकर आंतकवाद को नष्ट करना होगा। कश्मीर में हिंदुओं पर हुए हमले के चलते प्रदेशाध्यक्ष ने स्वागत सत्कार स्वीकार नहीं किया। डॉ.भीमराव अंबेडकर जंयती पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत गुरुवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ कार्यकत्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष ने अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर विधायक रामसहाय वर्मा, भाजपा उपाध्यक्ष प्रभुलाल सैनी, मोतीलाल मीणा, पूर्व सांसद सुखवीरसिंह जौनापुरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह, पालिकाध्यक्ष दिलीप ईसरानी ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को केसरिया दुपट्टा पहनाकर व गौवंश का स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला प्रमुख सरोज बंसल, उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर, पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता, नरेश बंसल, जिला उपाध्यक्ष अजय पारीक, प्रभु बाडोलिया व सीताराम वर्मा सहित कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
3/related/default