दायित्व ग्रहण एवं परिवार सह मिलन कार्यक्रम आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0

कोटपूतली (रमेश बंसल मुन्ना): भारत विकास परिषद् शाखा कोटपूतली का दायित्व ग्रहण एवं परिवार सह मिलन कार्यक्रम राजमार्ग स्थित होटल दीवान में भारत विकास परिषद् के प्रांतीय अध्यक्ष रणवीर सिंह त्यागी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ द्वीप प्रज्जवलन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। प्रांतीय अध्यक्ष रणवीर सिंह त्यागी ने भारत विकास परिषद् के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुये सम्पर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा, समर्पण की महत्ता स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि इनके बिना परिषद् का उद्देश्य पूरा नहीं हो सकता। इसलिये परिषद् के प्रत्येक सदस्य को सम्पर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा एवं समर्पण की भावना अपने दैनिक जीवन में आत्मसात करना चाहिये। विशिष्ठ अतिथि भारत विकास परिषद् के प्रांतीय संगठन सचिव संजीव भार्गव ने कहा कि इस बदलते परिवेश में परिवारों के संरक्षण एवं संस्कारों की महत्ती आवश्यकता है। परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठकर भोजन करें, परस्पर बातचीत करें, मोबाईल का उपयोग आवश्यकता के हिसाब से करें, बच्चे मोबाईल से जितना सम्भव हो उतना दूर रहें। अध्यक्षता करते हुये डॉ. वासुदेव गुप्ता ने कोटपूतली शाखा द्वारा वर्ष पर्यन्त किये जाने वाले कार्यों पर प्रकाश डाला। नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश दीवान ने स्थानीय शाखा को और प्रभावी बनाने की बात कही। शाखा सचिव बजरंग लाल शर्मा ने शाखा की सदस्यता बढ़ाने एवं समय-समय पर परिवार स्नेह मिलन कार्यक्रम करवाने पर बल दिया। वित्त सचिव अनिल बंसल ने शाखा के सामने वित्त की समस्या नहीं आने दी जायेगी का आश्वासन दिया। मंचस्थ अतिथियों का परिचय एवं स्वागत अरविन्द शरण बंसल, विनोद कुमार गोयल, उमराव लाल, रामसिंह यादव  ने माल्यार्पण एवं दुपट्टा पहनाकर किया। प्रांतीय पदाधिकारियों ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को दायित्व ग्रहण करवाया। डॉ.मनोज गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। संचालन एड.अशोक सुरेलिया ने किया। राष्ट्रगान के साथ दायित्व ग्रहण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इसके उपरांत परिवार सह मिलन कार्यक्रम में श्याम शक्ति मंडल ट्रस्ट कोटपूतली के सानिध्य में डफ और छग की ताल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें परिषद् के सदस्यों ने सपरिवार आनंद लिया। इस दौरान प्रेम कुमार गुप्ता, डॉ. के एम गुप्ता, व्यापार महासंघ अध्यक्ष मैथली शरण बंसल, राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, भारत बंसल, दीपक कुमार अग्रवाल, डॉ.अरविंद मित्तल, मनोज गर्ग, शिव प्रकाश शर्मा, नरेश बंसल, अनिल अग्रवाल, डॉ.एस. एम. यादव, डॉ.के एल मीणा, डॉ.अशोक गुप्ता, डॉ.महेंद्र पलसानियां, डॉ.दीपक मित्तल, अशोक गुप्ता, राजकुमार सैनी, राकेश खजांची, रवि शंकर, राजेश मोरीजावाला, हेमंत गुप्ता, भवानी शंकर छीपी, सुभाष गुप्ता, पूरण सैनी, उमेश बंसल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता परिवार सहित उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!