अलवर सांसद और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने किया सांसद संपर्क संवाद सत्र का आगाज

AYUSH ANTIMA
By -
0

अलवर (मनीष अरोडा़): सांसद और  केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने सांसद संपर्क संवाद कार्यक्रम  पृथ्वीपुरा के हनुमान मंदिर से शुरू किया। हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित इस कार्यक्रम में पहुंचे। जहां उन्होंने संबोधित करते हुए लोगों को बताया महिलाओं को सशक्तिकरण के लिए लखपति दीदी बनाने का मोदी का सपना है, उसे पूरा करने के लिए आप सब आये।  उन्होंने यह भी कहा कि अलवर सरस डेयरी को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के प्रयास में है लेकिन इसमें गांव-गांव डेयरी खोलने जरूरी है। पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने  बताया भाजपा सरकार विकास के लिए कृत संकल्प है और सभी क्षेत्रों में सरकार विकास कर रही है। पूर्व विधायक जयराम जाटव ने अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में केंद्र तथा राज्य सरकार की ओर से स्वीकृत सड़क कार्यों, पेयजल योजना के बारे में जानकारी प्रदान की। पंचायत तथा पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से सही व्यवस्था नहीं होने के कारण पंडाल दर्शक दीर्घा में बैठे हुए महिला पुरुषों को गर्मी से दो-चार होना पड़ा। इतना ही नहीं उनके हाथ में थमाई गई पार्टी की विकास योजना के पेपर को ही हवा करने का जरिया बनाया।
केंद्रीय मंत्री यादव को अपनी समस्याओं से ग्रामीणो ने अवगत कराया और ज्ञापन सौंपा। इसी दौरान सभा समाप्त होने के बाद पूर्व सरपंच इंद्रमल मीणा व अन्य ग्रामीण अपनी समस्या को लेकर विभाग के अधिकारियों के पीछे दौड़ते नजर आए लेकिन समस्या का समाधान नजर नहीं आया, जिसके चलते लोगों ने कहा यह जन संवाद संसद संपर्क में सभी की सुनकर समस्या हल होनी चाहिए थी लेकिन परेशानी अधिक हुई है। केंद्रीय मंत्री के इस कार्यक्रम में जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिल्लर, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, प्रधान वीरवती, प्रेम पटेल, दौलत राम, बना राम, अलवर जिला कलेक्टर डॉ.आर्तिका शुक्ला, मालाखेड़ा उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा, पंचायती राज, सिंचाई विभाग के जिला स्तर के अधिकारी  मौजूद रहे। अंत में पूर्व विधायक जयराम जाटव ने सभा में आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया ।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!