झुन्झुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जीण माता मंदिर परिसर में पुजारियों के साथ मारपीट करने वाले व उनकी जनेऊ तोड़ने वालों को नौकरी से बर्खास्त करने की सरकार से मांग की है। जीण माता मंदिर में नवरात्रों के उपलक्ष पर पुजारियों के साथ तहसीलदार के इशारे पर पुलिस के द्वारा मारपीट की गई। जीण माता मंदिर परिसर कार्यालय में तोड़फोड़ की गई एवं पुजारी की जनेऊ तोड़ी गई। उपरोक्त घटना की अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद (रजि) के द्वारा घोर निंदा व भर्त्सना की जाती है। हजारों सालों से पुजारियों के द्वारा मंदिरों की पूजा अर्चना की जाती रही है। पुलिस व तहसीलदार के रवैये से ऐसा लगने लगा कि देश में कानून की जगह समाप्त हो चुकी है। अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद (रजि) के राष्ट्रीय संयोजक डॉ.श्रीराम इंदौरिया ने कहा कि पुजारियों को मंदिर के गर्भ गृह में घुसकर पुलिस के द्वारा मारपीट करना, उनकी जनेऊ तोड़ना, जीण माता ट्रस्ट कार्यालय में तोड़फोड़ करना घौर निंदनीय विषय है। ब्राह्मण परिषद पुजारी परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सभी संघर्ष में तैयार है। डॉ.श्रीराम इंदौरिया ने सरकार से मांग की है कि 24 घंटे के अंदर दोषी अधिकारी एवं पुलिस कर्मियों को बर्खास्त करें अन्यथा मजबूर होकर संपूर्ण राजस्थान में ही नहीं, हिंदुस्तान के ब्राह्मण समाज को जागृत कर बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा। पुजारियों के साथ लगातार इस तरह की घटना बढ़ रही है। अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद (रजि) सरकार से पुजारी की सुरक्षा व उनकी संपत्ति की सुरक्षा के कानून की भी मांग करता है। ब्राह्मण परिषद सरकार से 24 घंटे में इस प्रकरण में सभी दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग करता है। जीण माता के सभी पुजारी परिवारों/पाराशर समाज के सुरक्षा एवं पुलिस के द्वारा मंदिर गर्भगृह परिसर में मारपीट से ब्राह्मण समाज में भारी रोष है। ब्राह्मण परिषद का प्रतिनिधि मंडल जीण माता मंदिर में जाकर पीड़ित पुजारी परिवारों से जल्द ही मिलेगा एवं पुजारियों के संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर साथ रहेगा।
3/related/default