क्रान्ति दिवस पर कर्म रत्न अलंकरण समारोह: नेपाल-भूटान के अतिथि करेंगे सम्मान

AYUSH ANTIMA
By -
0

काठमाण्डौ/जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम महोत्सव क्रान्ति दिवस 10 मई 2025 को अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच एंव इण्डो-नेपाल समरसता ऑर्गोनाईजेशन के संयुक्त तत्वाधान में मंच का 45वॉ अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस महोत्सव का समापन समारोह जयपुर में आयोजन हो रहा है। आयोजन में सर्वधर्म समभाव युक्त विश्व बन्धुत्व की भावनाओ से मानव सेवा हितार्थ सांस्कृतिक समन्वय मानवीय एकता व समरसता के लिए विभिन्न क्षेत्रो में कार्यरत सुरेश पूनिया सचिव, वस्त्र व्यापार संघ चिड़ावा, शान्तिनाथ जोशी प्रधानाचार्य रा.सी. सै. स्कूल, भाणेकागॉव श्रीकोलायत बीकानेर, नीरज कुमार सैन संयोजक संकल्प हरियाली समिति कोटपूतली बहरोड़, गोपेश शर्मा अध्यक्ष वृक्ष अमृतम सेवा संस्थान उदयपुर का वैश्विक शान्ति समरसता सांस्कृति समन्वय सम्मेलन एंव 192 राष्ट्रो का नागरिक अभिनन्दन समारोह में ‘‘कर्म रत्न अलंकरण’’ से विभूषित होंगे। मुख्य सलाहकार डॉ.कुलदीप प्रसाद शर्मा एडवोकेट राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर ने बताया कि चयनित प्रतिभा राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय सामाजिक व्यवस्थाओ के अनुसार दहेज उन्मूलन के लिए गरीब कन्याओ का सामूहिक विवाह, कन्या भ्रूण हत्या की रोक थाम की योजना, जरायम पेशै में लिप्त कन्याओ को पेशै से मुक्त कराकर सामाजिक सम्मान दिलाना, शिक्षा, न्याय, चिकित्सा क्षेत्र में कार्य योजना को मूर्त रूप देने में सहयोग करने पर सुरेश पूनिया, शान्तिनाथ जोशी, नीरज कुमार सैन, गोपेश शर्मा का कर्म रत्न अलंकरण के लिए चयन किया गया है। कर्म रत्न प्रतिभा का ‘‘कर्म रत्न अवार्ड’’ नेपाल सरकार के पूर्व उप प्रधानमंत्री राजेंद्र महतो, नेपाल के पूर्व केबिनेट मंत्री अब्दुल खान रायॅल भूटान के पूर्व आर्थिक मंत्री महामहिम लोकनाथ शर्मा, मध्य प्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त रविकरण साहू अध्यक्ष मध्य प्रदेश तेल घाणी बोर्ड द्वारा नेपाल राष्ट्र की टोपी, शॉल, मेडल, स्मृति चिन्ह, प्रदान कर मंच पर विभूषित करेंगे। मुख्य द्वार पर कर्म रत्न प्रतिभा की अगवानी राजस्थानी परम्परा, वैदिक मंत्रोचारो, शिव बैण्ड, द्वारा की जावेगी। कर्म रत्न प्रतिभा का चयन कर्मस्थली से विकास तक सेवा कार्यो का अवलोकन कर अनवरत परिश्रम पर चयन किया गया है। अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस महोत्सव का शुभारम्भ 01 मई 2025 को जयपुर शहर में अन्तर्राष्ट्रीय कथा वाचक, पं.प्रदीप मिश्रा सिहोर का ‘‘भारत कर्म रत्न अलंकरण’’ से विभूषित कर दस दिवसीय महोत्सव का शुभारम्भ किया जायेगा। भारत कर्म रत्न अंलकरण का अभिनन्दन पत्र मुख्यमंत्री राजस्थान भजन लाल शर्मा, मुख्यमंत्री भगवत मान पंजाब, मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ उत्तर प्रदेश, श्रीमती रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री दिल्ली, नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री हरियाणा, डॉ.मोहन यादव मुख्यमंत्री मध्य-प्रदेश, पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड सरकार, सुश्री ममता बनर्जी मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल, विष्णु देव साई, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़, सुखविन्दर सिंह मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश, देवेन्द्र गंगाधर फडनवीस मुख्यमंत्री महाराष्ट्र को भेंट किया जायेगा। जिसके लिए एक समिति विश्व रत्न महावीर प्रसाद टोरड़ी विशिष्ठ सलाहकार महामहिम प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल के नेतृत्व में वैश्विक समरसता सोशल मिशन यात्रा के अन्तर्गत भेंट किया जायेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!