विप्र समाज आंधी द्वारा भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर विशाल कलश एवं शोभा यात्रा का हुआ आयोजन*

AYUSH ANTIMA
By -
0
                    

जयपुर (ब्रह्म प्रकाश शर्मा): विप्र समाज आंधी द्वारा भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर विशाल कलश एवं शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा श्री रघुनाथ जी के मंदिर से विशाल ध्वज के साथ रवाना हुई, जिसमें भगवान श्री परशुराम जी की आकर्षक मनमोहक झांकी सुसज्जित रथ में विराजित थी। उक्त यात्रा में सैकड़ों की संख्या में विप्र महिलाएं सिर पर कलश लिए हुए मंगल गीत गाते ही चल रही थी, साथ ही सैकड़ों विप्र पुरुष, बालक-बालिकाएं अपने हाथों में परशुराम जी का प्रतीक झंडे हाथ में लिए हुए गाजे बाजे के जयकारों के साथ नृत्य करते हुए शामिल हुए। शोभा यात्रा रघुनाथ जी मंदिर से रवाना होकर दादू बाजार होते हुए मुख्य बस स्टैंड सड़क मार्ग से बावड़ी वाले हनुमान जी मंदिर परिसर में स्थित भगवान श्री परशुराम मंदिर में पहुंची। यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा एवं जलपान से स्वागत किया गया। यात्रा के परशुराम मंदिर में पहुंचने के बाद भगवान श्री परशुराम जी की मूर्ति का पंच गव्य से अभिषेक कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उपस्थित सभी विप्रजनों द्वारा भावपूर्ण पूजा अर्चना की गई, तदोपरांत यात्रा में शामिल सभी भक्तजनों को मोदक प्रसादी वितरित की गई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!