उदयपुर (मनोज शर्मा): अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद (रजि) उदयपुर जिला की बैठक आयोजित की गई। जिसमें युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गौतम शर्मा ने युवा प्रदेश अध्यक्ष विजय जोशी और युवा प्रदेश महासचिव घनश्याम शर्मा की अनुशंसा पर युवा प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी में लोकेश जोशी को जिला महामंत्री, राजेश श्रीमाली को जिला उपाध्यक्ष एवं प्रकाश ओदिच्य को जिला मंत्री पद पर मनोनीत किया। यह जानकारी मीडिया को युवा प्रकोष्ठ संभागीय अध्यक्ष पंकज सुखवाल द्वारा दी गई।
अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद (रजि) युवा प्रकोष्ठ में लोकेश, राजेश एवं प्रकाश को मिली जिम्मेदारी
By -
April 12, 2025
0
Tags: