झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): झुंझुनूं के ब्राह्मण समाज द्वारा विधायक राजेंद्र भांभू का शानदार अभिनंदन किया गया। गौड़ ब्राह्मण महासभा के जिला महामंत्री शिवचरण पुरोहित ने बताया कि 6 वर्ष पूर्व गौड़ ब्राह्मण महासभा द्वारा जेके मोदी विद्यालय के पास स्थित चौराहे को भगवान परशुराम सर्किल के नाम से किए जाने की मांग तत्कालीन जिला कलेक्टर एवं नगर परिषद सभापति सुदेश अहलावत से की गई थी। नगर परिषद द्वारा बोर्ड की बैठक 9 अगस्त 2019 में उक्त प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया था परन्तु कुछ समय पश्चात ही नगर परिषद चुनाव हो जाने और बोर्ड बदल जाने पर उक्त प्रस्ताव को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। अब 6 अप्रैल 2025 को ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधि मंडल पवन शर्मा देरवाला अध्यक्ष और शिवचरण पुरोहित महामंत्री के सानिध्य में विधायक भांभू से मिलकर भगवान परशुराम सर्किल के निर्माण हेतु परशुराम जन्मोत्सव से पूर्व स्वीकृति दिलवाने बाबत अनुरोध किया। जिस पर विधायक महोदय द्वारा परशुराम जन्मोत्सव से पूर्व ही स्वीकृति दिलवाए जाने का पूर्ण आश्वासन दिया गया, अब 25 अप्रैल को भगवान परशुराम सर्किल की स्वीकृति जारी करवाकर समाज को दिए गए आश्वासन को पूर्ण करने पर ब्राह्मण समाज द्वारा विधायक राजेंद्र सिंह भांभू का माल्यार्पण, दुपट्टा एवं साफा बांधकर तथा भगवान परशुराम की तस्वीर प्रतीक चिन्ह के रूप में प्रदान कर शानदार अभिनन्दन किया गया।
इस अवसर पर गौड़ ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पवन शर्मा देरवाला, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, महामंत्री शिवचरण पुरोहित, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खाजपुरिया, मंत्री सुरेंद्र शर्मा, अनुपम शर्मा, योगेश चौमल, वशिष्ठ शर्मा, संजय पारीक, किसन शर्मा, पवन शर्मा टाइपिस्ट, अनिल बाकयाण, रामोतार शर्मा, सुरेंद्र शर्मा भीमसर, पवन पुजारी, ललित जोशी, विपुल छककर, विनोद पुरोहित, दिवाकर शर्मा, नीरज पुरोहित, नरेश पुरोहित, सौरभ जोशी, सुरेश तिवाड़ी, संजय शुक्ला, एडवोकेट सुशील जोशी, मुकेश शर्मा अलसीसर, भरत शर्मा, पंकज बवालिया, मनोज पुरोहित सहित काफी संख्या में विप्र जन उपस्थित थे।