धूमधाम से मनाया श्री राम जन्मोत्सव: श्रद्धालुओं ने किया भये प्रगट कृपाला का वाचन

AYUSH ANTIMA
By -
0

कोटपूतली (रमेश बंसल मुन्ना): क्षेत्र में रविवार को श्री रामनवमी का पर्व बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। कस्बा स्थित श्रीराम भवन परिसर में श्रीराम सभा समिति की ओर से भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीराम का आलौकिक श्रृंगार कर मन्दिर को विशेष रूप से सजाया गया। भगवान श्रीराम दरबार की मनमोहक झांकी सजाई गई। श्रद्धालुओं द्वारा भये प्रगट कृपाला का वाचन करने के साथ ही राम जन्म के वृतान्त सहित राम धुनि के माध्यम से भगवान राम का गुणगान किया गया। दोपहर 12 बजे पुजारी योगेश शर्मा के द्वारा आरती कराकर चरणामृत व पंजीरी का प्रसाद वितरित किया गया। रात्रि को संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्वतंत्र पत्रकार आनंद पंडित, समिति अध्यक्ष राकेश खजांची, महामंत्री राजेश गप्ता, निरंजन लाल चौधरी, मंत्री अशोक बंसल, कोषाध्यक्ष घनश्याम बंसल, उपाध्यक्ष राजेश चश्मेवाला, पूर्व अध्यक्ष किशन शरण, अमरनाथ बंसल, ओमप्रकाश बंसल, रमेश किताबवाला, अनिल शरण बंसल, प्रवीण बंसल, बालकृष्ण शुक्ला, गोविंद गुप्ता, अशोक बंसल, जगदीश बंसल, पार्षद मनोज गौड़, सत्यनारायण बंसल, दीपक बंसल, सीयाराम बंसल, जगदीश करवास्या, रामसिंह पायला, दीपक जांगिड़, नितिन कुमार, शिवकुमार बंसल, डॉ. अश्वनी गोयल, ड़ॉ. अशोक गुप्ता, महेश पारीक, मकेश शर्मा, उत्तम गुप्ता, शंकर बंसल, प्रहलाद बंसल, हेमलता बंसल, ललिता बंसल, पूजा बंसल, पायल बंसल सहित बड़ी संख्या में महिला पुरूष श्रद्धालु मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!