चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पिलानी विधानसभा क्षेत्र में भारी पेयजल किल्लत को देखते हुए भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया पेयजल संकट को दूर करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे है। पिछले दिनों दहिया के द्वारा पिलानी विधानसभा के लिए करीब 46 ट्यूबवेल स्वीकृत करवाए गए थे। पिलानी शहर को पानी के लिए 331.26 लाख तथा चिड़ावा शहर के लिए 128.09 लाख एवं पिलानी विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र के लिए 114.53 लाख रुपए की स्वीकृत करवाए है।पानी के लिए करोड़ों रुपए की स्वीकृति प्रदान करने पर दहिया ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा व जलदाय मंत्री कन्हैया लाल का आभार जताया है। स्वीकृति के तहत पिलानी में 20.76 लाख रुपए की लागत से वार्ड न 13 में नया कुआ, 20.76 लाख की लागत से वार्ड न 03 में नया कुआ, 95.61 लाख की लागत से पाँच नए कुए की टंकियों में पानी भरने के लिए, 97.54 लाख रुपए की लागत से पिलानी शहर के सभी कुओं की मरम्मत, मोटर, केबल आदि कार्य किए जाएंगे। 29.08 लाख रुपए पिलानी शहर के लिए पाइप लाइन डालने के लिए स्वीकृत हुए है। 59.51 लाख रुपए 1 अप्रैल से 31 जुलाई तक टैंकरो द्वारा पानी की सप्लाई के लिए स्वीकृत हुए है। 8 लाख इमर्जेंट वर्क कलेक्टर लेड से स्वीकृत हुए है। चिड़ावा शहर को पानी के लिए 128.09 लाख रुपए स्वीकृत हुए है, जिसके तहत् 49.64 लाख शहर में कुओ की गहराई हेतु, 05 लाख इमर्जेंट वर्क कलेक्टर लेड से, 49.32 लाख कुओ की मरम्मत, नई मोटर, केबल, पैनल, पाइप लाइन आदि कार्यो हेतु, 7.5 लाख शहर की पाइप लाइन के लिए, 17.89 लाख 1 अप्रैल से 31 जुलाई तक टैंकरो द्वारा पानी की सप्लाई के लिए स्वीकृत हुए है। पिलानी विधासभा के ग्रामीण क्षेत्र के लिए पानी के लिए 114.53 लाख रुपए की स्वीकृत हुए है।जिसके तहत ओजटू में नए कुए मय कनेशन 20 लाख की स्वीकृति के साथ साथ नरहड, अरडावता, काजडा, देवरोड़, झेरली, खुडानिया, दुधवा, खेड़ला, घुमसरकला, काजी इन सभी गावों में कुओ की गहराई, नई मोटर, केबल, पाइल इत्यादि के कार्य करवाए जाएंगे एवं मंड्रेला, जाखड़ा, बख्तावरपुरा, पीपली, लिखवा, पाथड़िया, बिगोदना, धींधवा अथुना इन सभी गावो में कुओ की मरम्मत, मोटर, केबल, पैनल, पाइप लाइन इत्यादि कार्य करवाए जाएंगे। दहिया ने बताया कि पेयजल को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा चिंतित है और समस्या के निराकरण के लिए प्रतिबद्ध है। बहुत जल्द ही मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा वाली सरकार में शेखावाटी को यमुना नहर का पानी भी मिलने वाला है।
पिलानी विधानसभा क्षेत्र की पेयजल किल्लत होगी दूर: पानी के लिए 576.69 लाख की स्वीकृति
By -
April 26, 2025
0
Tags: