निवाई (लालचंद सैनी): निवाई थाना पुलिस ट्रैक्टर मिस्त्री की हत्या करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रामजीलाल बैरवा ने बताया कि 14 अप्रैल की रात को ट्रैक्टर मिस्त्री हंसराज सैनी को अज्ञात व्यक्तियों ने मोबाइल करके दादू दयाल आश्रम के पास उनके ट्रैक्टर को ठीक करवाने का बहाना बनाकर बुलाया था। मिस्त्री के दादू दयाल आश्रम के पास पहुंचते ही आरोपियों ने उस पर लाठियां एवं सरियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल हंसराज सैनी की उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उक्त मामले में पुलिस ने पूर्व में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को आरोपी दीपक पुत्र चन्दालाल सैनी व सोनू सैनी पुत्र बाबूलाल सैनी दोनों निवासी कालू पटेल की ढाणी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों घटना में प्रयुक्त 3 मोटरसाईकिले जब्त की है।
मिस्त्री की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में हुए थे 4 गिरफ्तार
By -
April 29, 2025
0
Tags: