उदयपुर (मनोज शर्मा): अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद (रजि) उदयपुर के भगवान परशुराम जन्मोत्सव के 4 दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत दूसरे दिन परिषद की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मधु मेनारिया के नेतृत्व में महिला सदस्यों द्वारा परशुराम चौराहे पर शाम 5 बजे गौ सेवा के साथ सृजन से विसर्जन निर्देशिका पुस्तिका का विमोचन किया गया। सृजन से विसर्जन पुस्तिका विनोद बिहारी याज्ञिक द्वारा लिखी गई, जिसमें उदयपुर के समस्त पंडितों का बायोडेटा परिषद द्वारा समस्त सनातन समाज को ई पुस्तिका के रूप में उदयपुरवासियों को उपलब्ध कराया जाएगा, जो पूर्ण रूप से नि:शुल्क रहेगी। जिसमें जन्म से लेकर मरणोपरांत समस्त पूजा अर्चना के पंडितों का बायोडेटा उपलब्ध है। इस पुस्तिका से समस्त उदयपुर वासियों को काफी फायदा मिलेगा तत्पश्चात महिला प्रकोष्ठ द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम में आए अतिथियों द्वारा महाआरती करके जनहित कल्याण की कामना की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मेनारिया ग्राम सभा के समस्त पदाधिकारीगण, युवा प्रदेश अध्यक्ष विजय जोशी, उपाध्यक्ष केशव मोड़, प्रदेश महासचिव घनश्याम शर्मा, संभागीय अध्यक्ष पंकज सुखवाल, जिलाध्यक्ष प्रदीप पानेरी, महिला जिलाध्यक्ष मधु मेनारिया, युवा अध्यक्ष गौतम शर्मा, जयंत मेनारिया, दीपक ओदिच्य, प्रमोद आमेटा, जितेंद्र मोड़, हेमंत रावल, सतीश जोशी आदि महिला प्रकोष्ठ की कार्यकर्ता सम्मिलित हुई।
अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद के परशुराम जन्मोत्सव के 4 दिवसीय कार्यक्रम का दूसरा दिन धूमधाम से हुआ सम्पन्न
By -
April 28, 2025
0
Tags: