झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राणी सती रोड स्थित लावरेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार से तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। महिला सत्संग मंडल के तत्वावधान में होने वाले इस धार्मिक आयोजन में फतेहपुर शेखावाटी की दीदी मोनिका शर्मा द्वारा नानी बाई का मायरा कथा का संगीतमयी वाचन किया जाएगा। कथा का समय दोपहर एक से चार बजे तक रखा गया है। कथा के आरंभ पर शुक्रवार को सुबह 11 बजे श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। जो मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल लावरेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचेगी।
3/related/default