जन्मदिन पर किया भंडारे का आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0

कोटपूतली (रमेश बंसल मुन्ना): स्वयंसेवी संस्था आओ साथ चलें द्वारा कस्बे के राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में आयोजित किये जा रहे प्रसाद्म अभियान में रविवार को सागर मगला एवं उनकी पुत्री निमिषा के जन्मदिवस पर भण्डारे का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि संगठन के राष्ट्रीय संयोजक विष्णु मित्तल की पहल पर विगत 05 जुलाई 2019 से उक्त अभियान का आयोजन किया जा रहा है। स्थानीय संयोजक आनंद मित्तल ने बताया कि अभियान में लोग जन्मदिवस, पुण्यतिथि, वर्षगांठ सहित अन्य उल्लेखनीय दिवसों पर स्वयं की ओर से भण्डारे का आयोजन कर रहे हैं। उक्त अभियान को क्षेत्रवासियों की काफी सराहना मिल रही है। साथ ही बड़ी संख्या में लोग भी इससे जुड़ रहे हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!