भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का पुरस्कार वितरण समारोह आज

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर: शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का तहसील स्तरीय मेधावी विद्यार्थी एवं शिक्षक पुरस्कार वितरण समारोह आज़ मानसरोवर स्थित वेदना निवारण केंद्र पर आयोजित होगा। कार्यक्रम संयोजक गौरी शंकर कुमावत ने बताया कि इस परीक्षा में 13000 से अधिक राजकीय एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कक्षा 5 से 12th तक सभी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को  पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित कर पुरस्कृत किया जाएगा। जिला संयोजक ललिता शर्मा के अनुसार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांगानेर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा होंगे। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय पार्षद आशीष शर्मा एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मानसरोवर नगर  कार्यवाह महेश धाकड़ होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गायत्री परिवार राजस्थान के मुख्य ट्रस्टी ओमप्रकाश अग्रवाल करेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!