जयपुर: हिन्दू नववर्ष पर सांगानेर मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा के नेतृत्व में हजारों की संख्या में हिन्दू योद्धाओ ने भगवा ध्वज हाथों में लिए कार्यक्रम संयोजक करण सिंह यादव की अगुवाई में ऐतिहासिक शोभा यात्रा व वाहन रैली को सफल बनाया। जिसमें जयपुर शहर भाजपा अध्यक्ष अमित गोयल, सांगानेर विधानसभा संयोजक प्रकाश तिवाड़ी, मनोज पांडेय, नवरतन नारानिया ने भी भाग लिया। यात्रा के आकर्षण का केंद्र ट्रैक्टर, ट्रेक्टर ट्राली, भारत माता व श्रीराम लला की भव्य झांकी, डीजे, ढोल नगाड़ों और हजारों हिंदू योद्धाओं के हाथों में भगवा ध्वज व जगह जगह पुष्प वर्षा रही। अंत में यात्रा त्रिपोलिया बालाजी मंदिर पहुंची, जहां मंदिर में पूजा अर्चना के बाद यात्रा को सफल बनाने के लिए मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा व करण सिंह यादव ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
3/related/default