*वसुंधरा सरकार में प्रत्येक जाति व वर्ग के लिये जनकल्याणकारी योजनायें बनी: पं.शर्मा*
कोटपूतली (रमेश बंसल मुन्ना): अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे का 73वाँ जन्मदिवस शनिवार को जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा संकल्प दिवस के रूप में बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता, राजस्थान सेवानिवृत कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष व वसुंधरा राजे समर्थक मंच राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष पं.बृजमोहन शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर सेवा कार्यो का आयोजन हुआ। इस दौरान पं.शर्मा के नेतृत्व में बानसूर-कोटपूतली की विभिन्न गौशालाओं में कार्यकर्ताओं ने वसुंधरा राजे जिंदाबाद, नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद, सशक्त भाजपा, विजय भाजपा के नारे के साथ गौ सेवा की। बानसूर स्थित गिरधर गौशाला में गौमाताओं को चारा खिलाया गया, साथ ही भाजपा नेता विजय कुमावत व वसुंंधरा राजे समर्थक मंच युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रिंस शर्मा विभिन्न मंदिरों में स्वच्छता अभियान के साथ गौशालाओं में गौ सेवा एवं जगह-जगह फलों का वितरण भी किया गया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर राजे का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर पं.शर्मा ने कहा कि राजस्थान की समस्त आम जनता में लोकप्रिय प्रत्येक जाति, वर्ग के लिये कार्य कर प्रचण्ड बहुमत से भाजपा सरकार बनाने वाली प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जिस प्रकार जनकल्याणकारी योजनाओं से विकास कार्य किये, संविदाकर्मियों को स्थाई किया। जिसकी वजह से प्रदेश भर की 200 विधानसभा क्षेत्रों में आज भी राजे का प्रभाव दिखाई देता है। उनकी लोक कल्याणकारी सरकार में प्रत्येक जाति व वर्ग के लिये जनकल्याणकारी योजनायें बनाई गई। शर्मा ने कहा कि जल्द ही वे भाजपा में बड़ी भूमिका में नजर आयेगी। इस दौरान मोहित कुमावत, मन्नालाल गुर्जर, धर्मवीर, नवीन शर्मा, हेमंत सिंह, जयसिंह, मुकेश कुमार, योगेश कुमार, अशोक शास्त्री, आदित्य कुमार वैद्य समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।