बनेठा (राजेश सैन): रमजान माह मे रोजे का खास महत्व है। बड़े बुजुर्गों के साथ ही छोटे बच्चे भी रोजे रखने में पीछे नहीं है। बनेठा निवासी ईद मोहम्मद की 10 वर्षीय पुत्री सोफिया मंसूरी एवं 7 वर्षीय सानिया मंसूरी दोनों पुत्रियों ने भी अपना पहला रोजा रखा है। रोजे के दौरान सोफिया एवं सानिया दोनो पुत्रियों के द्वारा नमाज अदाकर देश मे अमन-चैन के साथ ही देश को खुशहाल और संपन्न बनाने की दुआ कर रहे हैं ।
सोफिया एवं सानिया दोनों बहिनों ने रखा पहला रोजा, मांगी अमन चैन की दुआ
By -
March 17, 2025
0
Tags: