1 वर्ष पूर्ण होने पर जिला अध्यक्ष सैनी का किया अभिनंदन

AYUSH ANTIMA
By -
0

झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी का सफलतम 1 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका साफा, दुपट्टा व माला पहना राधा कृष्ण का  चिन्ह भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। होली की पूर्व संध्या पर बागड़ रोड स्थित राजघराना रिजॉर्ट भाजपा जिला कार्यालय में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम एवं 1 वर्ष सफलतम पूर्ण होने पर भाजपा जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी के अभिनंदन का कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रखा गया। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों द्वारा एवं भाजपा कार्यकर्ता द्वारा ढप, चंग पर गीत होली के गीत, धमाल व नृत्य  का कार्यक्रम रखा गया, जिसका शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष सैनी ने ढप पर थाप मारकर किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सैनी ने कहा की मेरे एक वर्ष के कार्यकाल में जिले भर के सभी कार्यकर्ताओं ने अपना तन, मन, धन से सहयोग दिया। मैं आगे भी इसी प्रकार भारतीय जनता पार्टी की सेवा कार्यकर्ता के रूप में सदैव करता रहूंगा। इनके अलावा जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी, राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विशंभर पूनिया, जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया, फूलचंद सैनी ने भी अपने विचार रखें। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुनील लांबा, जिला मंत्री महेंद्र चंदवा, सुनीता स्वामी, उमाशंकर महमिया, महेश जीनगर, भाजपा नेता महेश बसावतिया, खालिद हुसैन, सावित्री सैनी, अरुण सियाग, अनिता सैनी, डॉ.कमल चंद सैनी, सोशल मीडिया जिला संयोजक चंद्र प्रकाश शुक्ला, आईटी जिला संयोजक सरवन सैनी, संजय मोरवाल, प्रमोद खंडेलिया, कुलदीप पूनिया, विजय सैनी, प्रमोद जानू, नगर उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी, ताराचंद सैनी, ललित जोशी, जगदीश गोस्वामी, कपिल सोनी, जयप्रकाश चौधरी, श्रवण कुमार सैनी, सुरेंद्र शर्मा, मनोहर धूपिया, सत्यनारायण हल्कारा, गड़सी राम सैनी, अनुपम शर्मा, महावीर सैनी, ख्यालीराम कुमावत, श्रीराम सैनी, राजेंद्र ठठेरा, विनोद चौहान, देवेंद्र खत्री, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!