अलवर (मनीष अरोडा़): सामाजिक सरोकारों से ओतप्रोत समाजसेवी संस्था सेवा भारती समिति के सानिध्य में नवम श्रीराम जानकी सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन मालवीय नगर स्थित आदर्श विद्या मंदिर परिसर में पूज्य विजय मुनि जी महाराज एवं ब्रह्माकुमारी ममता दीदी के पावन सानिध्य में पांच जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इसमें सिख समाज के एक जोड़े सहित चार अन्य जातियों के जोड़े परिणय सूत्र बंधन में बंधे। सिख समाज के जोड़े का आनंद कारज श्री गुरु ग्रंथ साहब के समक्ष विधि विधान से एवं अन्य चार जोड़ों का विवाह सनातन वैदिक रीति से पंडित राजेंद्र शर्मा के सानिध्य में संपन्न हुआ। विजय मुनि जी ने आशीर्वचनों सहित वर वधु को उपहार भी भेंट किए एवं गृहस्थ जीवन में माता-पिता की सेवा के साथ परिवार का पालन पोषण करने पर प्रकाश डाला। ममता दीदी ने कहा कि पुरुष एवं महिला के बिना जीवन अधूरा है, इसलिए भावी जीवन मिलकर परिवार के पालन पोषण के साथ राष्ट्र के प्रति भी अपना उत्तरदायित्व निर्वाह करने का संदेश दिया। इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री राजस्थान सरकार संजय शर्मा ने सेवा भारती समिति द्वारा किये जा रहे समाजोत्थान के पुनीत कार्यों की प्रशंसा करते हुए वर वधु को आशीर्वाद प्रदान किया, साथ ही साथ केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव के प्रतिनिधि गौरव सुगंधा द्वारा सर्वजातीय सामूहिक विवाह दिन के समय कम खर्च पर करने को प्रेरणादायक बताया। सामूहिक विवाह सम्मेलन के अवसर पर डॉ.केके गुप्ता, नगर निगम आयुक्त जितेंद्र सिंह नरूका, संतोष कुमार अरोड़ा, सिग्नेचर राजविलास के ओम प्रकाश शर्मा, डॉ.एसके गर्ग, हरि नारायण मुखीजा, राजेश मक्कड़ व तिलक चावला, मोहित पंडित, विष्णु स्वामी, सरोज मीणा, प्रवीण शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा आर्थिक योगदान सहित सामग्री प्रदान की गई। अमेरिका से आई विजयलक्ष्मी बंसल, अपना घर आश्रम के डॉ.गजेंद्र सिंह, शिवकुमार दुआ ने साक्षी रहकर सानिध्य प्रदान किया। मुख्य वक्ता अखिल भारतीय प्रकाशन प्रमुख राष्ट्रीय सेवा भारती के मूलचंद सोनी ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए राष्ट्र सेवा में किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ.अजय वर्मा ने बताया कि विवाह समिति के अध्यक्ष अशोक आहूजा, संयोजक ममता त्यागी, जिला मंत्री राजन मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष डॉ.घनश्याम सैनी, प्रचार मंत्री प्रशांत बिंदल, संयुक्त सचिव मनीष गुप्ता, मनीष बंसल, शिखा गुप्ता, कृष्ण चावला, ताराचंद सैनी, प्रकल्प प्रभारी एवं रूचिरानी, शैलेंद्र सिंह और अन्य कार्यकर्ताओं के सहयोग से आयोजन सफल बन पाया है।
अंत में सभी के प्रति जिला अध्यक्ष अतुल सिंह ने आभार प्रकट करते हुए वर वधु को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया। विवाह समिति के अध्यक्ष अशोक आहूजा एवं जिला मंत्री राजन मल्होत्रा ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा मेडिकल टीम सहयोग नगर निगम सफाई एवं फायर ब्रिगेड सेवा सहित अन्य प्रकार के योगदान के लिए साधुवाद प्रकट किया। प्रारंभ में गणेश पूजन, बारात निकासी, तोरण, वरमाला, भोजन एवं पाणिग्रहण संस्कार कार्यक्रमों आयोजित हुए। इस सर्वजातीय सामुहिक विवाह में आज तक 18 विभिन्न जातियों के 118 जोड़ों का विवाह संपन्न हो चुका है।