झुंझुनू ): स्थानीय पुरोहितों की बगीची स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में महा शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
संस्था के मंत्री शिवचरण पुरोहित ने बताया कि प्रातःकाल से ही रात्रि तक भक्तों ने महाकाल की पूजा अर्चना कर भोलेनाथ को रिझाया। सांयकाल मंदिर को आकर्षक फूलों से सजाया गया।शिव महिम्न मण्डल के सदस्यों ने पंडित संजू शर्मा एवं प्रदीप शर्मा के सानिध्य में सपरिवार भगवान आशुतोष की पांच प्रहर की पूजा अर्चना कर चार अभिषेक दुग्धाभिषेक, गन्ने के रस से, पंचामृत से और प्रयाग राज से लाए गए जल से अभिषेक किया तथा सामूहिक महिम्न पाठ किया। रात्रि को शुभकरण चोपदार एण्ड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुति देकर महादेव को रिझाया। इस अवसर पर शिव महिम्न मण्डल के सभी सदस्यों के अलावा विप्र सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश बसावतिया, ब्राह्मण समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर महमिया, सुरेंद्र शर्मा, अनिल जांगिड़, अनिल बाक्यान सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।