भाजपा मे ही अंतिम पंक्ति के कार्यकर्ता का सम्मान संभव है: भाटी

AYUSH ANTIMA
By -
0


जोधपुर : भाजपा के संगठन पर्व के तहत निर्वाचित जोधपुर देहात (दक्षिण) के जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी और उनकी टीम द्वारा केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। भाजपा जिला संगठन जोधपुर देहात दक्षिण की मेजबानी मे सर्किट हाऊस मे आयोजित भव्य स्वागत समारोह मे नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी ने कहा कि उन्होंने पार्टी को अपनी मां माना है और इसकी सेवा मे विगत 40 वर्षों तक करता आया हूँ और आगे भी करता रहूँगा। ये मेरा सौभाग्य है कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मेरे जैसे एक अदने से सिपाही को इस लायक समझा और इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है तो मै भी पार्टी के विश्वास को कायम रखते हुए खरा उतरने का सौ फीसदी प्रयास करूँगा। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के साथ बिताए छात्र जीवन के कई किस्से भी सुनाए और जिलाध्यक्ष बनाने के लिए आभार प्रकट किया। भाटी के नेतृत्व मे जिले के बड़ी संख्या मे कार्यकर्ताओ ने जोधपुर सर्किट हाऊस पहुंचकर केन्द्रीय मंत्री शेखावत और भाटी को फूल मालाओ से लाद दिया। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करना है। मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्र प्रथम, पार्टी द्वितीय और स्वयं तृतीय स्थान पर रखते हुए हम सभी को बढ़-चढ़कर अपना-अपना योगदान देना है।
*यह रहे उपस्थित*
इस अवसर पर जोधपुर शहर के पूर्व महापौर राजेन्द्र कुमार गहलोत, पूर्व जिला अध्यक्ष जगराम बिश्नोई, जोधपुर शहर जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, फलोदी जिला अध्यक्ष मनोहर पालीवाल, भंवर दिलीप सिंह चौहान बाली विधानसभा विस्तारक, चौहटन विस्तारक एडवोकेट राजेन्द्र सिंह पंवार, रावत राम चौधरी, लिखमा राम सियोल, पानीदेवी, धर्माराम, श्रवण चौधरी, विरेन्द्र सिंह गोदारा, सुमेर सिंह राजपुरोहित, पीसी चौहान, ओमप्रकाश चोटिया, चन्द्रलाल खावा, आरडी सागर, शिवराम ग्वाला, गंगाराम डागा, रामविलास चौधरी, अर्जुन सिंह शक्तावत, हुकम सिंह रतकुडिया, माधु सिंह मेरासिया, जसवंत सिंह ईन्दा, रामकिशोर भूतडा, दिनेश सिंह राजपुरोहित, महिपाल सिंह राजपुरोहित, श्रीमती सुमित्रा विश्नोई, प्रकाश सोनी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अरविंद बर्रा, अय्यूब पठान, रामप्रकाश चौधरी, घेवरराम विश्नोई, सहीराम विश्नोई, और कमल डागा उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!