कोटपूतली (रमेश बंसल मुन्ना): प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के 55वें जन्मदिवस पर बुधवार को यहाँ के राजकीय एलबीएस पीजी महाविधालय के खेल मैदान पर एड.विक्रम सिंह कसाना द्वारा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। प्रतियोगिता में युवाओं ने बढ़-चढकऱ भाग लिया। इस मौके पर विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि करण पटेल, भाजपा युवा मोर्चा जिला संयोजक एड.कमल कसाना, गुरुप्रसाद, एड.उदयसिंह तंवर, उमेश कसाना, गोपाल सोनी, महेंद्र कसाना, संदीप पहलवान, अजय पहलवान, राकेश पहलवान, शक्ति सिंह, अजीत सिंह, महेश सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। वहीं कस्बे में विभिन्न स्थानों पर वानर सेवा भी की गई।
कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के जन्मदिन पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन
By -
January 29, 2025
0
Tags: