दूदू (श्रीराम इंदौरिया): कार्यवाहक प्राचार्य रामावतार जाट ने बताया कि आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राज. जयपुर के आदेशानुसार महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रीति सैनी ने प्रथम स्थान, मनीषा सौरण ने द्वितीय स्थान व खुशबू स्वामी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दूसरे दिन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान खुशबू स्वामी, द्वितीय स्थान प्रमोद कश्यप, तृतीय स्थान निशा सैनी ने प्राप्त किया। साथ ही सहायक आचार्य डॉ.विनीता कुमारी, डॉ.शारदा, मुकेश कुमार व किरण जांगिड़ ने निरीक्षण करते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
3/related/default