सडक़ सुरक्षा जागरूकता अभियान: विभिन्न शिक्षण संस्थानों में सडक़ सुरक्षा जागरूकता को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली : स्थानीय हंस कॉलेज में गुरूवार को पुलिस द्वारा सडक़ सुरक्षा माह जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों को सडक़ सुरक्षा व साईबर क्राईम के संबंध मेंं जागरूक किया गया। डीएसपी राजेन्द्र कुमार बुरडक ने कहा कि साईबर अपराध के शिकार होने से बचने के लिये मोबाईल और संचार साधनों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सोशल साईट्स एप के उपयोग से पहले उनकी प्राईवेसी जरूर चैक करनी चाहिये। मोबाईल पर किसी को भी अपने बैंक खाते व एटीएम से संबंधित जानकारी ना देवें। ऑनलाईन शॉपिंग करते समय भी सजगता बरतनी चाहिये। हनी ट्रेपिंग जैसे मामलों में लोगों को इस तरह की ठगी के प्रति जागरूक रहना चाहिये। आधार कार्ड के द्वारा भी साईबर ठगी के मामले बढऩे लगे हैं। साईबर क्राईम से बचने हेतु राज्य सरकार के हैल्पलाईन नम्बर 1930 पर कॉल कर सकते है। थानाधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें, अन्यथा जुर्माना व जानमाल की क्षति हो सकती है। नशा करना स्वयं के साथ-साथ संपूर्ण समाज के लिये हानिकारक है। नशा प्रवृत्ति अपराधों को बढ़ावा देती है। अत: विद्यार्थी सभी प्रकार के व्यसनों से दूर रहें। प्राचार्य डॉ.एसके शर्मा ने विद्यार्थियों को बताया कि हमें एक स्वस्थ एवं अपराध रहित समाज के निर्माण हेतु प्रयासरत रहना चाहिये। हमारे जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डालने वाले सभी प्रकार के लोगों, साधनों व तरीकों से दूर रहना चाहिये। अच्छे लोगों की संगत रखें और अपना उत्तम चारित्रिक विकास करें। पर्वतारोही प्रदीप यादव, प्रिया कुमारी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। हंस लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ.प्रेमप्रकाश यादव ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन दयानन्द माण्डैया ने किया। इस दौरान सुनील सैनी, मुकेश सैनी, सुनील कुमार, डॉ.मन्नु कुमारी, राजवीर यादव, ममता यादव, गजानन्द यादव, विजय सिंह, कालूराम सैनी, हेमन्त सैनी आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त के निर्देशानुसार सडक़ सुरक्षा माह के तहत यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई। एएसपी वैभव शर्मा के निर्देशन में ट्रैफिक इंचार्ज रामकिशोर द्वारा जगह-जगह स्कूल, कॉलेज, बाजार में नुक्कड़ सभा कर यातायात नियमों के संबंध में जानकारी देकर लोगों को जागरुक किया गया। इसी प्रकार निकटवर्ती पनियाला थाना पुलिस द्वारा यातायात नियमों व साईबर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। थाना पुलिस की टीम द्वारा कॉलेज व स्कूल के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों व साईबर सुरक्षा के संबंध में जानकारी देकर जागरुक किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!