अलवर : अब रामगढ़ में भी प्रयागराज लालगढ़ जंक्शन का ठहराव होगा, जिससे यात्रियों को और अधिक सुविधा मिल सकेगी। आगरा रेल मंडल अपने सम्मानित उपभोक्ताओं की सेवा में सात सदैव तत्पर रहता है। इसी क्रम में क्षेत्र की जनता को अधिक सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से 16 जनवरी से गाड़ी संख्या- 12403/20403 व 12404/20404 प्रयागराज-लालगढ़ जंक्शन-प्रयागराज का रामगढ़ स्टेशन पर ठहराव का शुभारम्भ रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह व अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा प्रनव कुमार द्वारा रामगढ़ रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। गाड़ी सं.- 12403/20403 रामगढ़ स्टेशन पर आगमन 08.38 तथा प्रस्थान 08.40 तथा गाड़ी सं.12404/20404 लालगढ़ जंक्शन प्रयागराज एक्सप्रेस रामगढ़ स्टेशन पर आगमन 18.08 तथा प्रस्थान 18.10 पर होगा। जनप्रतिनिधियों और यात्रियों की मांग को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा इस ठहराव को दिया गया है। ट्रेन के रामगढ़ स्टेशन पर आगमन पर ट्रेन व ट्रेन के लोको पायलट का विधायक सुखवंत सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह पाटा सहित गणमान्य लोगों द्वारा फूलों के हार पहना स्वागत किया गया।
*क्षेत्रवासियों की मांग को किया पूरा रामगढ़ के उपभोक्ता भी अब उठा सकेंगे इस ट्रेन का लाभ*
रामगढ़ क्षेत्रवासियों की मांग को मद्देनजर रखते हुए प्रयागराज लालगढ़ जंक्शन ट्रेन के ठहराव की मांग को मंजूरी दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक सुखवन्त सिंह थे। विधायक सुखवंत सिंह ने कहा की क्षेत्रवासियों की मांग पर अलवर सांसद ने रेल मंत्री के समक्ष क्षेत्रवासियों की मांग को रखा, जिस पर केंद्रीय रेल मंत्री ने रामगढ़ रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी दे दी। वहीं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह पाटा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की सरकार न केवल राजस्थान में बल्कि केंद्र में भी जनहित के कार्यो में निरंतर जुटी हुई है। प्रयागराज लालगढ़ जंक्शन एक्सप्रेस के रामगढ़ स्टेशन पर ठहराव के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा प्रनव कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमित आनन्द, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधन फ्रेट/जीएसयू कुलदीप मीना, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सामान्य रघुनाथ सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर प्रथम विवेक कुमार बजाज, मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर अनिल कुमार पटेल उपस्थित थे। इसके अलावा मंडल वाणिज्य प्रबंधक बीएस चौहान, मंडल परिचालन प्रबंधन कु.प्रशस्ति श्रीवास्तव, मंडल यांत्रिक इंजीनियर बीएस कोहली, स्टेशन निदेशक मथुरा एनपी सिंह, विधायक सुखवंत सिंह, सांसद प्रतिनिधि यादव रेलवे अधिकारी व रेलवे कर्मचारी एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह पाटा, एडवोकेट राजकुमार यादव, अशोक चौधरी, निर्मल सूरा, महावीर जैन, बने सिंह पोसवाल, पार्षद गगनदीप सिंह, नौगांव से बिजेंद्र जैन, राजेश राठी, कीर्तन सिंह, दिनेश यादव, शशीकांत शर्मा सहित क्षेत्रीय जनता व अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।