जोबनेर/जयपुर: व्यापार मंडल जोबनेर ने व्यापारियों को संगठित और सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए उन्हें पहचान पत्र वितरित किए। इन पहचान पत्रों में प्रत्येक व्यापारी के फर्म का नाम, पता, संपर्क नंबर, घर का पता, व्यापार मंडल जोबनेर की वेबसाइट और उनकी फोटो अंकित की गई है। पहचान पत्रों का वितरण शुक्रवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष कल्याण कुमावत, पूर्व अध्यक्ष अमित जैन, महामंत्री मोंटू जैन, उपाध्यक्ष तेजराम कुमावत और सदस्य गोपाल पारीक, मदन कुमावत, भागचंद कुमावत द्वारा किया गया। खास बात यह रही कि व्यापार मंडल के पदाधिकारी स्वयं व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर जाकर ये पहचान पत्र वितरित करने पहुंचे।
इस पहल का उद्देश्य व्यापारियों को एक संगठित पहचान देना और व्यापार मंडल की गतिविधियों को अधिक व्यवस्थित बनाना है। व्यापारियों ने इस कदम की प्रशंसा करते हुए इसे व्यापारिक समुदाय को सशक्त और संगठित करने की दिशा में एक अहम पहल बताया।
व्यापार मंडल की यह पहल व्यापारियों को न केवल उनकी व्यवसायिक पहचान सुनिश्चित करती है, बल्कि उनके बीच आपसी सहयोग और सामंजस्य को भी बढ़ावा देती है।