झुंझुनू : वार्ड नंबर 54 में सेठ मोतीलाल कॉलेज स्टेडियम के पास स्थित इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर एवं चंद्रेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में राष्ट्रीय युवा दिवस एवं विवेकानंद जयंती के उपलक्ष तथा अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर वार्ड नंबर 54 के निवर्तमान पार्षद एवं भाजपा जिला संयोजक सोशल मीडिया चंद्र प्रकाश शुक्ला के नेतृत्व में कंबल वितरण समारोह किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उम्मेद सिंह राठौड़, राजेंद्र लालपुरिया, रतनलाल शुक्ला, महावीर सिंगोदिया, शिव शंकर महमिया, संजय शुक्ला, किश्तूर चंद गहनोलिया, राधेश्याम रैगर, एडवोकेट रवि प्रकाश शुक्ला, वेद प्रकाश शर्मा, दीनानाथ, सचिन शुक्ला, हितेश कनवाड़िया, रामकरण सैनी, संजय भार्गव सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।
3/related/default