जुरहरा/डीग : पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा चलाये जा रहे सायबर शील्ड अभियान एवं राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह अभियान के तहत शुक्रवार को ग्राम पाई में स्थित कविता उच्च माध्यमिक विद्यालय पाई, श्री बालाजी पब्लिक स्कूल ग्राम पाई व देशबन्धू पब्लिक स्कूल ग्राम सोनोखर में पहुंचकर इन विद्यालयों में अध्ययनरत करीब 600 बच्चों को सायबर ठगी से सम्बन्धित अपराध एवं बचाव के उपायों के बारें में जानकारी दी गई। जुरहरा थाना अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि विद्यालय के बच्चों को नये कानूनों एवं यातायात नियम सम्बन्धी जानकारी दी गई।
'सायबर अपराध' एवं 'राष्ट्रीय सडक सुरक्षा अभियान के तहत तीन विद्यालयों के करीब 600 बच्चों को किया गया जागरूक
By -
January 31, 2025
0
Tags: