त्योहार बीतने के बाद भी नहीं उठे कचरे के ढेर, सांगानेर और मानसरोवर की कॉलोनियों में फैली गंदगी

AYUSH ANTIMA
By -
0

जयपुर (कार्यालय संवाददाता): दीपावली पर्व के बाद सांगानेर बाजार, प्रताप नगर और मानसरोवर की कई आवासीय कॉलोनियों में सफाई व्यवस्था पटरी से उतरी हुई नजर आ रही है। कई स्थानों पर मुख्य सड़कों के किनारे और ओपन कचरा पॉइंट्स पर समय पर कचरा नहीं उठने से गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, कचरे के ढेरों पर दिनभर आवारा मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे यातायात बाधित होने के साथ-साथ दुर्घटनाओं का भय भी बना रहता है। हवा चलने पर पॉलीथिन और सूखा कचरा उड़कर घरों और दुकानों के सामने फैल रहा है, जिससे स्वच्छता अभियान की साख पर बट्टा लग रहा है। कॉलोनीवासियों ने नगर निगम के स्वास्थ्य निरीक्षकों से नियमित कचरा संग्रहण और अतिरिक्त संसाधन लगाकर सफाई व्यवस्था सुचारू करने की मांग की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!