निवाई (लालचंद माली): सर्दी के मौसम को देखते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में बदलाव किया है। बुधवार से टेगोर नगर टंकी से जुड़े शहर के कुछ क्षेत्रों में जलापूर्ति का समय परिवर्तित कर दिया गया है। नई व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी। सहायक अभियंता रामअवतार मीणा ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते पेयजल आपूर्ति के समय में संशोधन किया गया है। इसके तहत गुर्जर मोहल्ला, काली का बाग, महावीर नगर, निर्माण नगर, मोदी धर्मशाला के पीछे, बसंत कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, अर्जुन नगर, मानसिंह कॉलोनी एवं कीर कॉलोनी में सुबह 6 से 7 बजे तक पेयजल आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके बाद कृष्णा कॉलोनी, कीर कॉलोनी एवं मानसिंह कॉलोनी में सुबह 7 से 8 बजे तक अतिरिक्त पेयजल आपूर्ति की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन क्षेत्रों के अतिरिक्त शहर के अन्य इलाकों में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था पूर्व की भांति यथावत जारी रहेगी।
सर्दी का असर: निवाई में बदला पेयजल आपूर्ति का समय, बुधवार से नई व्यवस्था लागू
By -
November 24, 2026
0
Tags: