गेटमैन की सतर्कता से टला बड़ा रेल हादसा, रेलवे ने प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): नला रोड स्थित समपार फाटक संख्या 35/C पर रेलवे कर्मचारी की सतर्कता और सूझबूझ से संभावित बड़ा रेल हादसा टल गया। ड्यूटी पर तैनात गेटमैन रामकेश माली ने ट्रेन का हॉर्न सुनते ही तत्परता दिखाते हुए सड़क यातायात रुकवाकर फाटक बंद कर दिया और रेल हादसे की आशंका को टाल दिया।
जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 12466 के रवाना होने की सूचना स्टेशन मास्टर की ओर से गेटमैन को नहीं मिली थी। इसके बावजूद रामकेश माली ने अपनी सतर्कता और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए समय रहते फाटक बंद कर दिया। उनकी इस तत्परता से संभावित बड़ा हादसा टल गया। रेलवे कर्मचारी की कर्तव्यनिष्ठा और सूझबूझ की सराहना करते हुए उत्तर-पश्चिम रेलवे के संरक्षा विभाग ने 3 नवंबर 2026 को रामकेश माली को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। उनकी सतर्कता को रेल सुरक्षा के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी की मिसाल बताया जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!