विधा विहार नगर पालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का किया नागरिक अभिनंदन

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): वार्ड नंबर 03 में नगर पालिका विधा विहार के नव निर्वाचित चैयरमैन सिकन्दर देवना और वाइस चेयरमैन पृथवी सिंह बालापोता का नागरिक अभिनंदन वार्डवासियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश कुल्हरी रिटायर्ड तहसीलदार व विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन ने की। इस अवसर पर चैयरमैन सिकन्दर देवना ने स्वच्छ भारत मिशन का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हरि नगर कालोनी के वार्ड नंबर 03 में किसी भी प्रकार के विकास कार्यों की कमी नहीं आने दी जाएगी। साथ ही नगर पालिका विधा विहार में पिछले पांच सालों में हुए भ्रष्टाचार मुक्त एवं स्वच्छ और इमानदारी से काम करने की बात कही व युडी टैक्स जमा करवाने की अपील की। वार्डवासियों द्वारा रखी गयी मांगों को जल्द पूरा किया जायेगा। सभी अतिथियो का स्वागत पूर्व पार्षद अनुजा गोस्वामी द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कालोनी निवासी उपस्थित रहे। देवेंद्र न्योल, महेंद्र कृष्णीया, ग्रामसेवक गजेंद्र सिंह, सोमवीर फौजी, पूर्व पार्षद अनिल महला, बंटी शर्मा, लोकेश शर्मा, सुनिल फौगाट, गीता वर्मा, सुनिता यादव, संजना स्वामी, लिलु सिंह ठेकेदार व बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!