अलवर: मिशन 2030 –राजनीतिक आरक्षण मुक्त भारत एवं समान राजनीतिक अधिकार, आजाद मंच भारत (रजि.) द्वारा स्वतंत्र अभिव्यक्ति, गुप्त मतदान के सदुपयोग एवं समान राजनीतिक अधिकारों के प्रति जनजागृति हेतु जागो जनमत अभियान चलाया जा रहा है। मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देशबंधु जोशी ने नागरिकों से जाति, व्यक्ति, पार्टी एवं विचारधारा से ऊपर उठकर स्वतंत्र विवेक से मतदान करने तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाने का आह्वान किया। मंच ने वर्तमान राजनीतिक आरक्षण व्यवस्था, निरंतर सीट रोटेशन प्रणाली एवं सामान्य सीटों पर सभी वर्गों के समान चुनावी अधिकारों की समीक्षा की मांग उठाई है। साथ ही सामान्य वर्ग के लिए स्वतंत्र संवैधानिक आयोग, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के व्यवसायीकरण पर रोक, समान जनसंख्या नीति तथा जाति आधारित वोट बैंक की राजनीति पर व्यापक जनचर्चा की आवश्यकता बताई। मंच ने नागरिकों से अपील की कि उम्मीदवारों के बजाय नीतियों एवं भविष्य के मुद्दों को प्राथमिकता दें। पसंद का विकल्प न होने पर अंतिम विकल्प के रूप में नोटा का प्रयोग करें तथा मतदान अवश्य करें।
3/related/default