जिला प्रमुख एवं उप जिला प्रमुख के निर्वाचन का कार्यक्रम जारी

AYUSH ANTIMA
By -
0


  
जयपुर: राजस्थान पंचायतीराज अधिनियम, 1994 तथा राजस्थान पंचायतीराज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 59, 61 एवं 62 में विर्निदीष्ट प्रावधानों के अनुरूप तथा राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा जारी निर्देशों के अनुसरण में पंचायतीराज संस्थाओ के अध्यक्षीय एवं उपाध्यक्षीय पदों के निर्वाचन की प्रक्रिया जयपुर जिले में संपादित करने हेतु तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने बताया कि निर्वाचक प्रक्रिया को विधिसम्मत, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारी की जा रही है। अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षीय पद हेतु निर्वाचित सदस्यों में से प्रत्येक अभ्यर्थी निर्धारित 4ख में संबंधित रिर्टनिंग अधिकारी के समक्ष नाम निदेर्शन-पत्र प्रस्तुत करेगा। नाम निदेर्शन-पत्र पर अभ्यर्थी तथा जिला परिषद् के एक निर्वाचित सदस्य जो प्रस्तावक होगा, के हस्ताक्षर का होना आवश्यक होगा। नाम निर्देशन-पत्र अभ्यर्थी अथवा उसके प्रस्तावक द्वारा निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर प्रस्तुत किया जा सकेगा। प्रक्रिया में भाग लेने के लिए सदस्यों को अपना निर्वाचन प्रमाण-पत्र एवं आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र आदि फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लेकर आना होगा। 


*जिला प्रमुख एवं उप जिला प्रमुख निर्वाचन कार्यक्रम*

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के चुनाव कार्यक्रम के अनुसार जिला परिषद् के प्रमुख एवं उप प्रमुख के निर्वाचन की प्रक्रिया 25 नवंबर 26 एवं 26 नवंबर 26 को पूर्वाह्न 10 बजे क्रमशः जिला परिषद् जयपुर के सभा-भवन में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला प्रमुख एवं उप जिला प्रमुख के चुनाव के लिए 25 नवंबर 26 एवं 26 नवंबर 26 क्रमशः पूर्वाह्न 10 बजे बैठक प्रारंभ होगी। पूर्वाह्न 11 बजे तक नाम निर्देशन-पत्रों का प्रस्तुतीकरण होगा। पूर्वाह्न 11ः30 बजे से नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा होगी। अपराह्न 01 बजे तक अभ्यर्थिता वापसी होगी। अपराह्न 01 बजे के तुरंत पश्चात् चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर चुनाव चिन्हों का आंवटन होगा। अपराह्न 03 बजे से 05 बजे के मध्य मतदान, यदि आवश्यक हुआ तो होगा एवं मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात् मतगणना एवं परिणाम की घोषणा होगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!