रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने और जरूरतमंदों की सेवा के उद्देश्य से रानीवाड़ा खुर्द में सरपंच पद के दावेदार संजय जैन ने ग्रामवासियों को अपनी निजी राशि से एंबुलेंस भेंट कर अनूठी पहल की है। उनकी इस सौगात से गांव सहित आसपास की ढाणियों के लोगों को आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में बड़ी राहत मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विशेषकर दुर्घटना, गंभीर बीमारी, प्रसव एवं अन्य आपातकालीन स्थितियों में समय पर अस्पताल पहुंचना जीवन बचाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में संजय जैन की ओर से निजी खर्च पर एंबुलेंस उपलब्ध करवाना ग्रामीणों के लिए बड़ी सुविधा साबित हो सकता है। पंचायतीराज चुनावों की सरगर्मियों के बीच संजय जैन की इस पहल को गांव की मूलभूत जरूरतों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने सरपंच पद की दावेदारी के साथ ही ग्रामीणों की स्वास्थ्य संबंधी एक महत्वपूर्ण आवश्यकता को प्राथमिकता देते हुए यह सौगात दी है।एंबुलेंस की सुविधा मिलने से अब आपातकालीन स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को काफी सहूलियत मिलेगी। संजय जैन की इस पहल की क्षेत्र में चर्चा हो रही है।
रानीवाड़ा खुर्द के ग्रामीणों को संजय जैन की अनूठी सौगात, निजी खर्च से भेंट की एंबुलेंस
By -
November 03, 2026
0
Tags: