जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): देव दीवाली के शुभ अवसर पर मंगलवार को गालव ऋषि की तपोभूमि गलता तीर्थ पहुंचकर जिला कलक्टर संदेश नायक ने सपत्नीक दीप दान व आरती की और उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ पूजा अर्चना की। उन्होंने इस दौरान कार्तिक पूर्णिमा की सांझ व देव दीवाली के इस शुभ अवसर 5100 दीयों से सुसज्जित जगमगाते भव्य गलतातीर्थ में सीताराम जी के मुख्यमन्दिर, गालव ऋषि व गलता जी मंदिर पर विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की। गौरतलब है कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्ण भव्यता से देव-दीवाली के पुण्य अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच जिला प्रशासन ने शानदार कार्यक्रम आयोजन कर उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। पुजारी पंडित मातृ प्रसाद शर्मा ने विधिवत पूजा अर्चना, गंगा आरती, धूप-दीप-नैवेद्य अर्पित कर सभी देवों का पूजन करवाया। देवस्थान विभाग द्वारा जिला कलक्टर व प्रशासनिक अधिकारियों का भी सत्कार किया गया तथा विद्यार्थी व श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम राजीव द्विवेदी, अतिरिक्त जिला कलक्टर चतुर्थ आशीष कुमार, एसडीएम जयपुर खुशबू शर्मा, देवस्थान विभाग से सहायक आयुक्त महेंद्र देवतवाल, मनोज शर्मा, जिला प्रशासन व अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
देव-दीवाली के शुभ अवसर पर श्री गलता तीर्थ पर जिला कलक्टर संदेश नायक ने किया सपत्नीक दीपदान
By -
November 24, 2026
0
Tags: