चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): चिड़ावा नगर पालिका की पहली बोर्ड बैठक नगर पालिका के सभागार में चिड़ावा चेयरमैन सुमित्रा सैनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पालिका उपाध्यक्ष संगीता भगेरिया एवं नगर पालिका ईओ गौतम शर्मा भी मौजूद रहे। इस दौरान चिड़ावा की पहली बैठक में बिजली एवं पानी की व्यवस्था देखने वाले विभाग के जिम्मेदार अधिकारी अनपुस्थित रहे। बैठक में शहर के सौन्दर्यकरण एवं सफाई व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई। इसमें तय किया गया कि पहले समझाईस का दौर चलेगा फिर कार्यवाही होगी। चिड़ावा शहर के सफाई व्यवस्था को लेकर सात जोन में बांटा गया है, जिनके प्रभारी भी लगाए गए है। निराश्रित पशुओं की समस्या को लेकर भी एक कमेटी का गठन किया जाएगा। इसके अलावा वार्ड नं 8 के पार्षद एडवोकेट विनोद डांगी ने शहर की सब्जी मंडी में अतिक्रमण की समस्या को उठाया। लगभग सभी पार्षदो ने सफाई व्यवस्था पर अपनी बात रखी। साथ ही नए पार्षदों के लिए उनके वार्ड में उनके नाम से लगने वाले बोर्ड को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में एक बार हल्की नोक झोंक पार्षद लोकेश कटारिया एवं पार्षद विनोद डांगी के बीच देखी गई, बाकी बैठक काफी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। बैठक में सभी 45 पार्षद मौजूद रहे।
चिड़ावा नगर पालिका की पहली बैठक में अनुपस्थित रहे बिजली एवं पानी की व्यवस्था देखने वाले जिम्मेदार
By -
November 23, 2026
0
Tags: