केड में विशाल निःशुल्क नेत्र जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): ग्रामीण अंचल में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार को केड स्थित केडिया गेस्ट हाउस में विशाल निःशुल्क नेत्र जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। लायन्स क्लब झुंझुनूं और केड शक्ति धाम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह शिविर पूर्णतः सफल रहा जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया। यह सेवा प्रकल्प विजय कुमार छावछरिया (चेन्नई), कमल केडिया व सुभाष केडिया (बैंगलुरु) तथा जिला अंधता निवारण समिति (जयपुर) के विशेष आर्थिक सौजन्य से संपन्न हुआ। शिविर में शंकरा आई हॉस्पिटल, जयपुर की विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम ने अपनी सेवाएं दीं। डॉ.प्रिया सिंह, नर्सिंग स्टाफ मौसम चौधरी, मनप्रीत कौर, प्रिया शर्मा और हॉस्पिटल कोऑर्डिनेटर पवन चौधरी की टीम ने शिविर में आए कुल 127 रोगियों की बीपी, शुगर और आंखों की गहन जांच की। जांच के उपरांत 37 रोगियों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। इन सभी चयनित मरीजों को संस्था की ओर से निःशुल्क वाहन सुविधा द्वारा शंकरा आई हॉस्पिटल, जयपुर ले जाया जाएगा, जहां आधुनिक तकनीक से बिना टांके का ऑपरेशन किया जाएगा। मरीजों के लिए आवास, भोजन और चश्मे की व्यवस्था भी पूर्णतः निःशुल्क रहेगी। इसके अतिरिक्त शिविर में आए अन्य रोगियों को भी चिकित्सकों की अनुशंसा पर निःशुल्क चश्मे व दवाइयां वितरित की गई। इस अवसर पर लायन्स क्लब झुंझुनूं की ओर से शिविर में सहयोग करने वाले विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता रामानंद पाठक, अनिल सहारण एवं प्रदीप रुइया, शिविर संयोजकों तथा शंकरा आई हॉस्पिटल के समस्त स्टाफ का दुपट्टा ओढ़ाकर और प्रतीक चिह्न भेंटकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!