अलवर: ब्राह्मण धर्मशाला राजगढ़ में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज की 58 प्रतिभाओं एवं जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किए जाने पर आजाद मंच भारत ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रतिभाओं के सम्मान को सराहनीय पहल बताया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूएस राणा ठाकुर एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देशबंधु जोशी ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर कहा कि समाज की प्रतिभाओं का सम्मान गौरवपूर्ण है, लेकिन समाज के युवा वर्ग के भविष्य, राजनीतिक आरक्षण से उत्पन्न चुनौतियों तथा प्रतिभाओं के पलायन जैसे गंभीर विषयों पर भी चिंतन आवश्यक है।उन्होंने कहा कि राजनीतिक चापलूसी और दलगत स्वार्थों से ऊपर उठकर समाजहित में स्वतंत्र विचार एवं अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। समाज के भविष्य के प्रति वास्तविक शुभचिंतकों की पहचान आवश्यक है।
*आजादी अभी अधूरी है*
स्वतंत्र अभिव्यक्ति एवं गुप्त मतदान का सदुपयोग ही सामाजिक और राजनीतिक स्वतंत्रता का आधार है। समाज को सम्मान समारोहों के साथ-साथ युवाओं के अधिकारों, प्रतिभाओं के संरक्षण तथा सामाजिक भविष्य की दिशा में भी एकजुट होकर प्रयास करना चाहिए।